मुजफ्फरनगर

श्री श्यामा श्याम मंदिर में कलश यात्रा संपन्न होने के साथ श्री मदभागवत कथा प्रारंभ

कथा वाचक पंडित गोविंद बृजवासी जी के द्वारा पंडित हंसराज भारद्वाज जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर।  गांधीनगर में श्री श्यामा श्याम मंदिर के 35 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर वृंदावन निवासी कथा वाचक पंडित गोविंद बृजवासी जी के द्वारा पंडित हंसराज भारद्वाज जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ किया गया।क्षेत्रीय विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल एवं उनकी पत्नी अन्नू अग्रवाल जी ने अपने परिवार व राकेश सिंघल,आशु सिंघल, अभय शंकर उपाध्याय ,संजय गर्ग,मांगेराम ने पूजा करके 251महिलाओ सहित कलश लेकर यात्रा का शुभारंभ करके गांधीनगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई कथा कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित गोविंद बृजवासी जी ने बताया की कलयुग में सत्संग,श्रीमद भागवत कथा श्रवण से ही मनुष्य के पाप से उद्धार होता है प्रथम दिन महाराज जी ने एक ब्राह्मण आत्मदेव जी उनकी पत्नी धूंधली के अत्याचारी पापी पुत्र धुंधकारी की कथा को विस्तार से बताया कैसे दुराचारी धुंधकारी को उसके अत्याचार से तंग आकर लोगो ने उसको मार दिया वह मरने के उपरांत प्रेत बन गया उसके भाई गोकर्ण ने उसके लिए पिंड दान भी किया परंतु उसकी मुक्ति नही हुई उसके भाई ने विद्वानों से पूछा की मै अपने भाई की मुक्ति के लिए क्या करू,विद्वानों ने उसको बताया की एक मात्र भागवत कथा श्रवण ही उसकी मुक्ति का साधन है गोकर्ण ने धुंधकारी की आत्मा की शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन हुआ, प्रेत बन धुंधकारी ने कथा सुनी,उनको स्वयं ईश्वर लेने आए,कथा तो बहुत लोगो ने सुनी परंतु धुंधकारी ने पूरे समय कथा सुनी इसलिए ईश्वर उसको स्वयं लेने आए।
कथा समय 30मई तक रोजाना अपराह्न 3 बजे से सायं 6:30 तक होगी।
मुख्य रूप से ललित अग्रवाल,भाजपा नेता हरीश गोयल,पंडित जगमोहन भारद्वाज, डा.कुलदीप,संजीव गौतम, डा.सुभाष छोछलान,अरुण सिंघल,आलोक तायल,राहुल गोयल,सुनील गुप्ता,निशांत गर्ग,विशाल गर्ग,आदित्य अग्रवाल,प्रदीप गर्ग,चंद्रप्रकाश,अनुज गोयल,कमलकांत एडवोकेट,धर्मेश,नवनीत गुप्ता,सुशील वर्मा,वीरेश शर्मा,अर्जुन गर्ग,अभिनंदन,विनीत गर्ग,रामकुमार,अशोक धीमान,अमरनाथ प्रजापति, आदि बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button