राजनीति

पीएम मोदी आज पंजाब, हिमाचल में करेंगे प्रचार

नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां से पीएम मोदी पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां गुरदासपुर में पीएम मोदी दोपहर 3:30 बजे और जालंधर में शाम 5:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह झारखंड में दोपहर 2:30 बजे जामताड़ा में और शाम 4 बजे मधुपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 1 बजे कुशीनगर में, दोपहर 3 बजे बलिया और शाम 5:05 बजे रॉबर्ट्सगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11:35 बजे महराजगंज में, दोपहर 12:50 बजे कुशीनगर में, दोपहर 1:50 बजे देवरिया के पथरदेवा में, दोपहर 3 बजे देवरिया के बरहज में और शाम 4:15 बजे गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता शशि थरूर दोपहर 1 बजे पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 2 बजे झारखंड के देवघर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पंजाब के नवांशहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button