Uncategorized

मकान तोड़ने का विरोध करने पर युवक पर धारधार हथियारो से जानलेवा हमला

बालैनी। बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव मे मकान तोड़ने का विरोध करने पर प्रधानपति और उसके साथियो ने युवक के ऊपर धारधार हथियारो से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर प्रधानपति सहित 9 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओ मे रिपोर्ट दर्ज हुई है पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी महेश गिरी ने बताया कि करीब तीन माह पहले गांव का प्रधानपति अपने साथियो के साथ बुलडोजर लेकर उसके भाई राकेश गिरी के मकान पर पहुँचा और उसका मकान तोड़ने लगे। मेरे भाई ने इसका विरोध किया तो उन्होने उसके साथ मारपीट शूरू कर दी जब वह अपनी जान बचाने के लिये अपने घर मे घुस गया तो प्रधानपति अपने साथियो के साथ धारधार हथियार लेकर घर मे घुस गया और मेरे भाई राकेश पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे उपचार के लिये पिलाना सीएचसी भिजवाया लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही की। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर प्रधानपति लोकेश सहित संदीप, पिंकू, ओमपाल, कांति, सुनीता, रितेश, सचिन और मनोज के खिलाफ गंभीर धाराओ मे रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button