राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दी रोबोट की जानकारी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में चल रही अटल टिंकरिंग लैब (रोबोटिक्स )की कार्यशाला के दूसरे दिन सभी छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल (एआई) इंटेलिजेंस तथा रोबोट के बेसिक कार्य शैली की जानकारी दी गई,

बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में चल रही अटल टिंकरिंग लैब (रोबोटिक्स )की कार्यशाला के दूसरे दिन सभी छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल (एआई) इंटेलिजेंस तथा रोबोट के बेसिक कार्य शैली की जानकारी दी गई, कि कैसे रोबोट कार्य करता है तथा उसको बनाने में और उसकी कार्यप्रणाली में किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ कार्य प्रणाली को सीखा तथा बनाने का प्रयास किया एससीआईसी एमआईईटी फाउंडेशन द्वारा आए विशेषज्ञों ने बच्चों की उत्साह की बहुत सराहना की तथा उन्हें यह कार्य की प्रैक्टिस लगातार करने को कहा जिससे कि आगे चलकर यह कार्य उनके करियर को आगे बढ़ाने में सहायक हो सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा कार्यशाला की नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रीति शर्मा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।


