राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुआ नवप्रवर्तन टेक्नोलॉजी कार्यशाला का आयोजन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स तथा अन्य नवप्रवर्तन टेक्नोलॉजी की कार्यशाला का आरंभ किया गया।

बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स तथा अन्य नवप्रवर्तन टेक्नोलॉजी की कार्यशाला का आरंभ किया गया।

यह कार्यशाला 22 मई से शुरू होकर 28 मई तक विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में होगी। यह कार्यशाला नीति आयोग के तत्वाधान में एसीआईसी एमआईईटी फाउंडेशन की तरफ से विद्यालय में आयोजित कराई जा रही है । उक्त कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक ,समग्र शिक्षा अभियान नितिन शास्त्री द्वारा फीता काटकर किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा कार्यशाला की नोडल अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा द्वारा बताया गया कि बागपत जनपद में अटल टिंकरिंग लैब कुल पांच विद्यालयों में स्थापित है। समस्त पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमें देवास पब्लिक स्कूल बागपत, देव कृष्ण इंटर कॉलेज बसी, चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ,बागपत ,बी पी इंटर कॉलेज बिजवाडा आदि विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत की अटल टिंकरिंग लैब को नोडल लैब के रूप में स्थापित कर नीति आयोग के निर्देशानुसार समस्त कार्य कराया जाएगा। एसीआईसी एमआईईटी फाउंडेशन द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की अटल टिंकरिंग लैब को नोडल लैब के रूप में बागपत में संचालित कराया जा रहा है तथा अन्य लैब भी इसी के निर्देशानुसार कार्य करेगी। एसीआईसी एमआईईटी फाउंडेशन के हेड डॉ प्रशांत कुमार तथा विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रांत द्वारा आज कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । जिसमें थ्री डी प्रिंटर के बारे में समस्त जानकारी तथा उसका संचालन प्रोजेक्टर के द्वारा छात्र-छात्राओं को दिखाया व समझाया गया । कार्यशाला में हुकम सिंह ,छवि श्रीवास्तव ,रेनू व अन्य उपस्थित रहे।


