Uncategorized

कस्बा बहसूमा में कुछ व्यापारी अभी कर रहे हैं साप्ताहिक छुट्टी पर अपनी मनमानी

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। प्रदेश सरकार ने बुधवार को बाजार बंद होने के आदेश दे रखे हैं। लेकिन कुछ व्यापारी सरकार के आदेश को ताक पर रखे हुए हैं। व्यापारी दिनभर दुकानों पर बैठे हैं तो कुछ व्यापारी दुकानों को बंद कर बाहर बैठ जाते हैं। जब भी  कोई ग्राहक आता है तुरंत शटर को खोलकर सामान देते दे देते हैं। अधिकारी जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं। नगर में मुख्य मार्ग एवं बाजार के अंदर कुछ व्यापारी पूरे दिन दुकान खोले बैठे हैं। बुधवार की छुट्टी होने के बाद भी उन्हें यह नहीं पता कि आज बुधवार है या नहीं। सुबह से ही दुकान खोल कर बैठ जाते हैं। अधिकारियों को पता होने के बाद भी इन व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के नाम पर खानापूर्ति कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि लेबर इंस्पेक्टर दुकान खुलवाने के नाम पर वसूली करते हैं और इन दुकानों से हर माह प्रलोबन जाता है। इसलिए कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। नागरिकों का कहना है कि वह उच्चाधिकारियों को शिकायत कर बाजार बंद करने की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button