राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में लोगों से जानकारियां साझा की जागरूकता कैंप लगाया

मवाना । राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील रोड़ तिराहे पर स्थित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय जागरूकता कैंप लगाकर यूनिफॉर्म सिविल कोड के संबंध में जानकारियां साझा करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आने जाने वाले राहगीरों को यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन के छपे पत्रक भी वितरित किए। संगठन के अध्यक्ष रवि रस्तौगी हिंदू के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने बांटे राहगीरों को पत्रक बताया यूसीसी लागू होने से देश में एक कानून एक व्यवस्था आयेगी भारतवर्ष की उन्नति के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड है बेहद जरूरी राष्ट्रीय हिंदू संगठन चलाएगा बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान तथा इसी तरह जनता को यूसीसी के संबंध में फैलाई गई कुरीतियों को दूर कराने का प्रयास करेगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है एक समान नागरिकता भारतवर्ष में प्रत्येक राज्य में एक देश एक कानून के तहत तमाम व्यवस्थाएं भारतवर्ष के आम नागरिकों को ही मिलेंगी इस संबंध में फैलाया जा रहा झूठ गलत ही है,इस दौरान राहुल हिंदू शेफाली अग्रवाल हरिओम शर्मा विपुल राजीव तुषार मनोज लक्ष्य मनोज गांधी रीना नरेश बाला अनीता मोहित कुलदीप विशाल संजय शर्मा संजीव विनीत शेखर हिंदू आकाश हिंदू रौनक आदि बड़ी संख्या में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।




