राज्य
Trending

उद्यान मंत्री ने ब्लाक हाट बाजार निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रायबरेली | प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली के विकासखंड बछरावां में कृषि उत्पादन मण्डी समिति बछरावां क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार-मुबारकपुर सॉपों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान ने वृक्षारोपण भी किया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की लाभ परक योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ किसान ले सकते हैं। (एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button