Uncategorized
Trending

दहिसर इलाके में तेज बारिश के चलते एक मकान गिर गया

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. बारिश के चलते राज्य में कई तरह की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. मंगलवार शाम दहिसर इलाके में तेज बारिश के चलते एक मकान गिर गया. अचानक घर की दीवारें क्रैक होने की आवाज से घर मे दहशत फैल गई. घरवाले सभी बाहर निकल कर खड़े हो गए. तभी पूरा मकान धराशायी हो गया. देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. घर का सारा सामान दब गया. परिवार के मुखिया की जिंदगीभर की कमाई मिट्टी में मिल गई.
बारिश के चलते मकान गिरने की घटना दहिसर इलाके के शिव शक्ति चाल के केतकी पाडा की है. 45 वर्षीय नवलेश जागेश्वर पंडित अपने परिवार के शाम को अपने घर में बैठे हुए थे. शाम साढ़े पांज बजे के करीब अचानक घर की दीवार क्रेक होने की आवाज आई. यह सुन सब लोग घर से तुरंत बाहर भागे. जैसे ही परिवार के लोग बाहर आए. पूरा घर भर-भराकर गिर गया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल की टीम ने घर के मलबे को निकाला. इस घटना में घर के सभी लोग सुरक्षित थे. स्थानीय लोगों ने मलबा साफ करने में मदद की. परिवार के लोगों ने बताया कि यदि वे लोग समय से बाहर न आते तो वह घर के मलबे में दब जाते. (एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button