राज्य
Trending

मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेसियों में रोष राष्ट्रपति का नाम दिया ज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने सरधना तहसील परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया साथ ही राष्ट्रपति के नाम प्रेषित एक ज्ञापन सरधना उपजिलाधिकारी को सौंपा गया जिसमें मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने व मणिपुर में जुल्म का शिकार हुए पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने की मांग की गई ।
सरधना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी फलावदा निवासी सैय्यद रिहानुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरधना तहसील पहुंचे और उन्होंने मणिपुर की घटना पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी साथी राष्ट्रपति का नाम प्रेषित एक ज्ञापन सरधना उप जिलाधिकारी जागृति अवस्थी को सौंपा ज्ञापन में मांग की गई कि मणिपुर राज्य में भयंकर दंगा आगजनी, बलात्कार व अराजक का खुला तांडव चल रहा है। जहां अब तक लगभग 200 लोगो की हत्या हो चुकी है। हजारो मकान-दुकान फूंक दिये गये हैं। लाखों लोग घर से बेघर हो गए हैं। इसके अलावा आदिवासी लड़कियों को नंगा करके सड़को पर घुमाना बेहद लज्जाजनक है। मणिपुर के मुख्य मंत्री इस पूरे ताण्डव को मूक दर्शक की तरह सिर्फ देखते रहना शासन प्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। ऐसे हालात में मुख्य मंत्री का अपने पद पर बने रहना कतई उचित नही है। साथ ही पूरी सरकार को बर्खास्त करना वक्त की जरूरत।
 ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मणिपुर सरकार जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष इकरामुद्दीन अंसारी जिला महासचिव एमएन खान, एडवोकेट जितेंद पांचाल, मोहम्मद जावेद, सईद क़ुरैशी, संयम पांचाल, राजा ठाकुर, डॉ जुनैद, वकील खान,सुहेल खान, मुदस्सिर अली, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे इसके बाद एडवोकेट जितेंद्र पांचाल के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष इकरामुद्दीन अंसारी के प्रयास से बड़ी संख्या में समाजवादी छोड़कर लोग कांग्रेस में शामिल हुए जिनका कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और पार्टी में उन्हें पूर्व  मान सम्मान दिलाने का भरोसा दिला । कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में मोहम्मद शमीम हाजी नूर अहमद शाहनवाज मिर्जा मोहम्मद इरफान मिर्ज़ा वसीम अहमद खुर्शीद फारूक अब्दुल वहीद फरमान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button