राज्य
Trending
आई फ्लू को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट
डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में लगाया गया कैंप, लोगों को दी गयी दवाईयां चिकित्सकर्मियों ने आई फ्लू से बचाव के लिए भी दिए टिप्स

शामली। शहर में फैल रहे आई फ्लू को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आई फ्लू के बढते मरीजों को देखते हुए डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुुुरुवार को कलेक्ट्रेट में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्साकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों को आईफ्लू के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें दवाईयां भी वितरित की तथा सावधानी बरतने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार जिले में इन दिनों आई फ्लू का जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है। शहर में भी सैंकडों लोग इसकी चपेट में आकर उपचार के लिए सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी संक्रमित लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं शहर में आई फ्लू के बढते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट में आने वाले बडी संख्या में लोग भी आई फ्लू से पडित हैं जिसे देखते हुए डीएम रविन्द्र सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को आई फ्लू के लक्षण, उससे बचाव के बारे में जागरूक करते हुए दवाईयां व आई ड्राप्स वितरित की, साथ ही आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने, आई फ्लू होने पर काला चश्मा लगाने, घर से बाहर न निकलने, आंखों को साफ पानी से धोने, मोबाइल व टीवी से दूर रहने आदि सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। दूसरी ओर आई फ्लू से पीडित मरीजों की संख्या भी लगातार बढती जा रही है। लोग सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी राजकीय चिकित्सालय में आई फ्लू से पीडित मरीजों की लाइन लगी रही।



