राज्य
Trending
महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर कार्रवाई की मांग उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने गांव पिंडौरा जहांगीरपुर में युवक द्वारा उपाध्याय समाज की एक महिला को राशन का कोटा देने के नाम पर अश्लीलता व गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि उक्त युवक महिला के पति व पुत्र को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है जिससे महिला ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को समिति के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में समाज के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। संजय उपाध्याय ने बताया कि गांव पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी एक युवक ने गांव की ही एक महिला को राशन का कोटा दिलाने की बात कहते हुए उसके साथ अश्लीलता व गंदे मैसेज भेजे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने उसके पति व पुत्र का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डिप्रेशन में चली गयी और उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया, बडी मुश्किल से महिला की जान बच पाई। आरोप है कि इसके बावजूद भी मामले की विवेचना कर रहे विवेचक ने न तो आरोपित को गिरफ्तार किया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद हैं और वह लगातार पीडित पक्ष को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने डीएम से उक्त मुकदमें के विवेचक के स्थान पर किसी दूसरे विवेचक से मामले की जांच कराए जाने तथा आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की गयी तो उपा



