
मोरना : इन्टरकॉलिज भोकरहेड़ी में गुरुवार को एन सी सी जूनियर डिवीजन की भर्ती का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भोकरहेड़ी स्थित इन्टरकॉलिज में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बांकुल गोसाई के आदेशानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी के दिशा निर्देशन में जूनियर डिवीजन एनसीसी की भर्ती का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को विभिन्न चरणों में प्रतिभाग कराया गया। सर्वप्रथम छात्रों की शारीरिक जांच की गई इसके पश्चात छात्रों की फिजिकल एवं लिखित परीक्षा कराई गई कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा की एनसीसी हमारे मुख्य रक्षा पंक्ति जिसे फौज कहते हैं इसके पश्चात द्वितीय पंक्ति की फौज है उन्होंने कहा कि एनसीसी ए बी और सी सर्टिफिकेट पास छात्रों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं एडमिशन में अतिरिक्त अंक मिलते हैं एनसीसी युवाओं के अंदर अनुशासन एवं एकता का प्रचार-प्रसार करती है एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल फायरिंग लीडरशिप ट्रेट्स फायर फाइटिंग आदि विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है भर्ती करने के लिए आए SM मेहर सिंह ने नई भर्ती छात्रों को शुभकामनाएं दी एनसीसी अधिकारी कपिल कुमार ने छात्रों को वर्दी पहन कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर 55 छात्रों का चयन किया गया इस अवसर पर हवलदार हरदीप सिंह उप प्रधानाचार्य रामेश्वरम राम, सुरेश चंद्र ,सुनील कुमार उत्तम मलिक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

