राज्य
Trending

खेती में नैनो यूरिया-डीएपी का प्रयोग करें किसानः वीरेन्द्र सिंह

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की ज्यादा से ज्यादा बिक्री करने पर दिया बल कलेक्ट्रेट सभागार में इफको द्वारा नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

शामली। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इफको द्वारा नैनो उर्वरकों पर आधारित जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, कृषि में उपयोग होने वाले उर्वरक व रसायनों पर चर्चा की गयी। इफको के मुख्य प्रबंधक द्वारा दोनों उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इफको द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने जनपद के उत्पादन में अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा जनपद गन्ना के उत्पादन में यूपी में प्रथम स्थान पर आता है और विभिन्न योजनाओं में भी अग्रणी है। उन्हानें किसानों को नैनो यूरिया के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र से आए डा. ओमकार सिंह ने बागवानी के बारे में जानकारी दी वहीं डा. आशीष त्यागी ने गन्ना व धान के बारे में बताया। इफको शामली के मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी। समिति से आए सचिवों के यहां पांच-पांच नैनो के ट्रायल लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहायक निबंधक शामली शिवम मलिक ने प्रधानमंत्री के विजन के बारे में बताया और नैनो यूरिया व नैनो डीएपी को अपनी समिति पर ज्यादा से ज्यादा बिक्री करने का आश्वासन दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि नैनो डीएपी व नैनो यूरिया से जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण से पर्यावरण का बचाव होगा, साथ ही यूरिया, डीएपी पर दी जा रही सब्सिडी का बचाव होगा। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख कांधला विनोद मलिक, कृषि वैज्ञानिक ओमकार सिंह सहित लगभग 175 सचिवों, समिति अध्यक्ष व किसानांे ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button