Uncategorized
Trending

देर रात को विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट आरोपियों पर हुआ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी में देर रात को बिजली चोरी रोकने के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर स्थानीय निवासियों ने हमला कर दिया। मारपीट में लाइनमैन घायल हो गया। विद्युत विभाग के पीड़ित लाइनमैन ने थाना नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थाना नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button