राज्य
Trending

मेरठ जिले के धनपुर गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव मृतक परिवार से मिलकर की संवेदना व्यक्त

इंचोली( मेरठ)। धनपुर गांव में सड़क दुर्घटना एक ही परिवार के 6 लोगों के मौत होने पर शोक व्यक्त एवं संवेदना प्रकट करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव जी जिन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम परिवार के साथ हैं एवं गहरा दुख व्यक्त किया।इससे पूर्व वह राली चौहान गांव में कावड़ियों की दुखद मौत पर भी दुख व्यक्त करने पहुंचे थे इससे पूर्व धौल्डी गांव में भी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे कार्यक्रम में पहुंचे थे ।इस अवसर पर विधायक शाहिद मंजूर विधायक अतुल प्रधान विधायक गुलाम मोहम्मद विधायक रफीक अंसारी विधायक चंदन चौहान पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि मेघराज यादव शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल रईस आजम रब नवाज गाढा नितिन चौहान उदयवीर यादव शुभम यादव विकास यादव निर्मित यादव कृष्ण पाल यादव अब्दुल्ला खान मुजफ्फरनगर एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button