राज्य
Trending

नाले की सफाई न होने से गांव की गलियां बनी तालाब

ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी, खाने पीने सहित अन्य सामान बर्बाद प्रधान ने दी सफाई, जाफरपुर के ग्रामीण करते हैं नाला सफाई का विरोध

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गढी अब्दुल्ला खां में नाले की सफाई न होने के चलते गांव की गलियों में कई-कई फुट पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। पानी लोगों के घरों में भी जा घुसा जिससे खाने पीने व अन्य सामान खराब होने से ग्रामीणों को हजारों का नुकसान भी उठाना पडा। गांव प्रधान ने जाफरपुर के ग्रामीणों पर नाले की सफाई में अडचन पैदा करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढी अब्दुल्ला खां से गांव जाफरपुर जाने वाला नाला इन दिनों सफाई न होने के चलते बरसात के पानी के कारण ओवरफ्लो हो गया है। नाले का पानी गांव में भी घुस गया जिसके चलते गांव की गलियों में कई-कई फुट पानी भरने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नाले का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया जिससे घरों में रखा खाने पीने के सामान सहित अन्य सामान भी खराब हो गया जिससे ग्रामीणों को हजारों का नुकसान उठाना पडा। ग्रामीणों अकबर, साजिद, दिलशाद, इन्तयाज अली, शादाब, सरताज, नवाब, साहिद, महबूब, साजिद, सलीम, अकरम, राशिद आदि का कहना है कि गलियों में जलभराव होने से जहरीले जंतुओं का भी खतरा पैदा हो गया है, वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ गयी है। गांव की मैन गली में भी कई-कई फुट पानी भरा हुआ है। वहीं गांव प्रधान इस्लाम का कहना है कि वे जब भी नाले की खुदाई का प्रयास करते हैं तो गांव जाफरपुर के ग्रामीण गांव पहुंच जाते हैंं तथा नाले की सफाई में अडचन पैदा करते है जिससे बरसात के दिनों में गांव की गलियों में पानी भर जाता है। उन्होंने पहले भी इस संबंध में एसडीएम को भी अवगत कराया था एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर नाले की सफाई का काम शुरू कराया था लेकिन जाफरपुर के ग्रामीणांे ने विरोध शुरू कर दिया जिससे नाले की सफाई का काम रूक गया। दूसरी ओर गांव की गलियों में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button