राज्य
Trending

किसान उत्पादक संघ बिनौली कार्यालय पर कृषि सगोष्ठी में फसल उत्पादन वृद्धि हेतु दिए गए टिप्स

किसान गोष्ठी का आयोजन गांव दाहा स्थित एफपीओ के मुख्य कार्यालय पर किया गया जिसमें किसान उत्पादक संघ बिनौली द्वारा खाद्य उत्पाद इसमें गुड खांड शक्कर का अचार मुरब्बा जेम जेली चटनी चाय हल्दी आदि लगभग 22 जैविक उत्पादों का प्रचार प्रसार करते हुए स्वास्थ्य वर्धक बताया गया कृषि संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख बिनौली श्री श्याम सिंह धामा ने की तथा संचालन उपसभापति मास्टर देवेंद्र राणा ने किया इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री देवेंद्र राणा ने बताया की आगामी समय में किसानों को खेत से थाली तक का प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसके तहत किसान सेवा सहकारी समितियों से भी जनपद बागपत में एफपीओ से अनुबंध हो गए हैं जिसके चलते किसानौ को एक छत के नीचे खेत से थाली तक की आवश्यकताएं पूरी होंगी जिनकी कीमत भी उत्पादन लागत के बराबर ही होगी इस दौरान सैकड़ों किसान उपस्थित रहे जिसमें बढ़-चढ़कर एफपीओ की सदस्यता प्राप्त की।
संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा से भी कृषि वैज्ञानिक आने का इंतजार किसान करते रहे जबकि अंत तक उन्होंने फोन तक भी रिसीव नहीं किया जिसका किसानों में रोष रहा।  संगोष्ठी में कृषि संरक्षा उत्पाद कंपनी सिजेंटा से आए श्री नितिन शेरावत नितिन चौधरी अंशुल व अनुज जावला ने कीट वे फसल उत्पादन संबंधी विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी इस अवसर पर निदेशक सुधीर तोमर ओमवीर सिंह दरोगा मांगेराम राणा नरेंद्र अहलावत मास्टर आनंद छिल्लर सीईओ पाहुल कुमार यशवीर राणा प्रगतिशील किसान जितेंद्र राणा ने भी कृषि आधारित भजन गाकर किसानों को मनोरंजन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button