
बागपत।भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालो के नेतृत्व में सम्पूर्ण जैन मिलन परिवार बडौत एवं बडौत नगर की सभी जैन मिलन शाखाओ के संयुक्त तत्वाधान में जैन संत की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की।उनका कैंडल मार्च अतिथि भवन से शुरू होकर बड़ौत नगर के मुख्य बाजार से होते हुए नेहरु मूर्ति पहुँचकर समाप्त हुआ।
जैन मुनिगणों पर निरन्तर हो रहे प्राणघातक हमलों के विरोध में वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कहा कि हम अहिंसा के पुजारी है, लेकिन हम नपुंसक नही है। अगर हमारे मुनियो की सुरक्षा नही की गई तो हम चुप नही बैठेंगे। गौरतलब है कि बेलगांव कर्नाटक में गत 5 जून की रात्रि चिक्कोड़ी तालुक के हिरेखोड़ी गांव के नंदी पर्वत आश्रम में जैन आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी मुनि महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई थी और उनके शरीर के टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिए गए थे। जैन मुनियों पर निरंतर हो रहे प्राण घातक हमले और असुरक्षा के विरोध में सम्पूर्ण जैन समाज मे रोष व्याप्त है। कैंडिल मार्च में उपस्थित समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन टीकरी वाले, नरेन्द्र कुमार जैन राजकमल, रमेश पत्रकार, राकेश जैन सभासद, राजेश जैन भारती, जैन मिलन बड़ौत के अध्यक्ष पुनीत जैन (इनशौरेन्स वाले), आदिश जैन (सबगे वाले) ,संजीव जैन डाबर , सिद्धार्थ जैन, मनोज कुमार सुधीर जैन पत्थर वाले, टी सी जैन, संजय जैन किरठल , अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन किताब, मयंक जैन, सपन जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, अंकुर जैन बुढपुर , प्रशान्त जैन दून, नितिन जैन, महेंद्र सिंह प्रोफेसर, अजय जैन केसी, राजेन्द्र जैन मैडिकल वाले आदि उपस्थित थे।


