
छपरौली। छपरौली कस्बे में सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को थाना छपरौली उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने कस्बे के स्कूली बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान थाना छपरौली उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने कस्बे में स्थित शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज व प्राइमरी पाठशाला स्कूल पहुंचकर विद्यालय के बच्चों, शिक्षको व अन्य लोगो को सड़क सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही महिला कांस्टेबल रजनी, वीना, उमेश, ने स्कूली छात्र व छात्राओं को बताया कि जानकारी के अभाव एवं लापरवाही की वजह से प्रत्येक दिन कई लोगो की सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां देते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा नियम का पालन करना चाहिए।कभी भी शराब पीकर,बिना हेलमेट,जूते पहने वाहन नही चलाएं, तथा हमेशा बाइक को नियंत्रण व धीमा गति से चलाये, वही कम उम्र के बच्चो को वाहन नही चलाने का निर्देश दिया।आगे बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को हमेशा मदद कर नजदीक के अस्पताल में भर्ती करना चाहिए। घायल को मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वही सोशल मीडिया,साईबर क्राईम,मोबाईल में ओटीपी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए जागरूक किया।
बिना जानकारी के मोबाइल में किसी प्रकार के लिंक को नही खोले। सड़़क सुरक्षा को लेकर सभी बच्चे को शपथ दिलायी। किसी प्रकार के दिक्कत होने पर पुलिस के पास कॉल करे,ताकि समय पर आपकी मदद हो सके।




