
बड़ौत | बड़ौत नगर के कोताना रोड स्थित सी एच सी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत डॉ महावीर सिंह ने नगर की सी एच सी का निरीक्षण किया जिसमें सभी डॉक्टरों का कार्यक्षेत्र निरीक्षण के दौरान अति उत्तम मिला जिस पर सीएमओ डॉ महावीर सिंह ने निरीक्षण के दौरान कोई खामियां नहीं मिलने पर सीएचसी अधीक्षक का कार्य सराहनीय बताया मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत डॉ महावीर सिंह ने औचक निरीक्षण करते हुए रजिस्टर को चेक किया जिसमें समस्त स्टाफ उपस्थित मिला उन्होंने इमरजेंसी रूम ऑक्सीजन रुम इमरजेंसी ट्रे चेक की जिसमें समस्त औषधियां दुरुस्त मिली औषधि कक्ष रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि औषधि रूम में दवाइयों की किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए समय पर सीएससी में सभी मरीजों को समय के अनुसार दवाई वितरण समय-समय पर की जाए ताकि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत ना हो उन्होंने लैब ओपीडी का भी निरीक्षण किया 25 मरीजों की खून की जांच के सैंपल प्राप्त हुए थे सभी की बारीकी से जांच की ओपीडी में लगभग 100 मरीज देखे जा चुके थे पूरा कार्यक्षेत्र संपूर्ण तरीके से ठीक मिला इस मौके पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार को निर्देश दिया कि सीएससी के अंदर कोई भी खामियां नहीं रहनी चाहिए इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार डॉ राजीव त्यागी डॉ ओमवीर मलिक फार्मेसिस्ट डॉक्टर दिनेश कुमार डॉ धर्मेंद्र बैजवान डॉक्टर सचिन मलिक के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा |




