राज्य
Trending

पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक के निर्देश पर धोबियों वाले श्मशान घाट सफाई व्यवस्था कराई गई

चेयरमैन मवाना अखिल कौशिक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

मवाना (मेरठ)। नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार व अधिशासी अधिकारी श्री राजीव कुमार जी के आदेशों के अनुपालन में वार्ड 20 मौ0 कल्याणसिंह ढिकोली कालोनी में स्थित धोबियों वाले शमशान घाट में पालिका के सफाई नायक श्री मनोज के नृतेत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें जे0सी0बी0 मशीन के द्वारा वर्षो से उगी घास को साफ कराया गया साथ ही पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा धोबियों वाले शमशान घाट में झाडू, कूडा उठवाया गया। उक्त सफाई अभियान चलाये जाने से उक्त स्थल पर उपस्थित नागरिको द्वारा पालिका अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी के पुत्र श्री मधुर कौशिक जी सभासद श्री राजेन्द्र चैहान, श्री अभिजीत, श्री आलोक चैहान, श्री दीपक शर्मा पालिका के सफाई नायक श्री मनोज व सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button