राज्य
Trending

बागपत यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से किसानों की उपजाऊ जमीन का हुआ कटान

बागपत । बागपत  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शबगा गांव पहुंचकर यमुना नदी में बड़े जलस्तर का जायजा लिया  नदी के जलस्तर बढ़ने से किसानों की जमीन का कटान हो रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से वार्ता की उन्होंने किसानों की उपजाऊ फसल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो किसानों की उपजाऊ जमीन का पिछले दिनों में  जो कटान हुआ है, इस कटान को अगले वित्तीय वर्ष अगले बाढ़ वर्ष में होने ना दिया जाए इसके लिए योजना बनाई जाने की जरूरत होगी और जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज  को निर्देशित किया कि इसके लिए परियोजना बनाई जाए। विभागीय अधिकारी भी भ्रमण करेंगे किसानों का जो नुकसान हुआ उसके लिए सर्वे लेखपालों द्वारा किया गया है और शासन की जो गाइडलाइन होंगी उसके दृष्टिगत  किसानों के हित में कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है  कोई भी नदी के किनारे ना जाए नदी से दूर ही रहें।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज ग्राम प्रधान व किसान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button