राज्य
Trending
रॉक गोल्ड में मनाया गया छात्र संघ अलंकरण समारो
छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की सौंपी गयी जिम्मेदारियां

शामली। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में सोमवार को छात्र संघ अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2023-24 के लिए नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों सौंपकर उन्हें शपथ दिलायी गयी। जानकारी के अनुसार शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में सोमवार को छात्र संघ अलंकरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल व प्रधानाचार्य अनिता सिवाच द्वारा किया गया। अलंकरण समारोह में छात्र जिसमें सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक खेल आदि गतिविधियों को अनुशासित व सफलतापूर्वक संचालन के लिए विविध पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गयी। चारों सदन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों और हैड ब्वाय यश सिंघल, हैड गर्ल कनिका मलिक, वाइस हैड ब्वाय हरिवंश, वाइस हैड गर्ल वंदना, स्पोटर्स कैप्टन ब्वाय आर्यन, स्पोटर्स कैप्टन गर्ल मैहविश, कलचरल सेक्रेटरी अक्सा मिर्जा, अभिराज, तरूणी, सुदिक्षा आदि निर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ भी दिलायी गयी। स्कूल के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मार्क सम्पायोे, साधना मित्तल, पूजा खुराना, प्रमोद, उषा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।



