राज्य
Trending
संगठन के नाम पर अवैध वसूली की तो होगी कार्रवाईः कालेन्द्र मलिक
भाकियू की नगर पालिका में हुई बैठक में कई मुद्दों पर किया गया विचार विमर्श 27 जुलाई को होने वाली मंडल स्तरीय बैठक में बड़ी संख्या में भाग लेंगे कार्यकर्ता

शामली। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को हुई एक बैठक में 27 जुलाई को शामली में होने वाली मंडल स्तर की बैठक सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुछ लोगों द्वारा संगठन के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी।
जनकारी के अनुसार सोमवार को नगर पालिका सभागार में भाकियू जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 27 जुलाई को शामली में होने वाली भाकियू की मंडल स्तरीय बैठक सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक ने कहा कि 27 जुलाई को शामली के माजरा रोड स्थित चौधरी चरणसिंह बारातघरर में मंडल स्तर की एक बैठक का आयेाजन किया जाएगा जिसमें सभी छोटे-बडे कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में भाकियू में सक्रिय सदस्य बढाने की मुहिम भी तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान के आदेश के अनुसार जिले के अंदर जो भी धरना प्रदर्शन या ज्ञापन दिया जाएगा, वह बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के नहीं दिया जाएगा। अगर कोई पदाधिकारी हाईकमान के आदेश को न मानते हुए अपने आप धरना प्रदर्शन करेगा, ऐसे पदाधिकारी खुद को संगठन से बड़ा न समझे, यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में कुछ लोग अपने आपको गलत तरीके से भाकियू का पदाधिकारी लिखते हैं जो गलत है, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं संगठन के नाम पर भी कुछ लोग अवैध वसूली में लगे हुए हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता को कुछ परेशानी है तो वह अपनी बात रखे, उसका भी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया है। बिना किसी समस्या के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से भी लिखित में जवाब तलब किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेन्द्र पंवार, बाबा श्याम सिंह, सूरज सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।