राज्य
Trending

वीवी पीजी में सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता

शामली। शहर के वीवी पीजी कालेज में रासेयो की प्रथम इकाई की कार्यक्रमाधिकारी डा. छवि द्वारा सडक सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत सोमवार को सड़क सुरक्षा विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में रासेयो के छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया। जानकारी के अनुसार शहर के वीवी पीजी की रासेयो की प्रथम इकाई की कार्यक्रमाधिकारी डा. छवि द्वारा रविवार को महाविद्यालय प्रांगण में सडक सुरक्षा पखवाडा के तहत सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में रासेयो के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक डा. भूपेन्द्र कुमार ने सड़क सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों सेविकाओं को इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. नीना छोकरा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। नारायण सिंह ने सड़क सुरक्षा के संकेतको के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. छवि ने सड़क सुरक्षा के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button