
मोरना : मनोज कुमार बिन्नू राठी को राष्ट्रीय जाट महासभा का सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।सोमवार को बिन्नू राठी का ग्रामीणों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गाँव करहेड़ा निवासी मनोज कुमार उर्फ बिन्नू राठी को राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत)के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा द्वारा सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिन्नू राठी को मण्डल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर बिन्नू राठी का स्वागत किया। बिन्नू राठी ने समाज से एकजुटता का आह्वान किया व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम भाव से रहने व सामाजिक सेवा में सहयोग की अपील की।



