राज्य
Trending

पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण व ई रिक्शा चालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

हस्तिनापुर मेरठ।  पुरानी रंजिश के चलते हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के मखदुमपुर कालोनी में दो बाइकों पर सवार होकर आये हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण व ईरिक्शा चालक को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार डाला। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों ने गणेशपुर हस्तिनापुर मार्ग पर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद थाना हस्तिनापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दरअसल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी अरविंद उर्फ कालू पुत्र धूम सिंह अपने गांव के ही ई रिक्शा चालक सुरेन्द्र पुत्र रमेश के साथ रविवार शाम करीब 5 बजे के आसपास अपने गांव से हस्तिनापुर में किसी काम के लिए आ रहा था जैसे ही मखदूमपुर कॉलोनी स्थित हस्तिनापुर गणेशपुर रोड पर पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवा कर दोनों युवकों को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी जिनसे जान बचाते हुए सुरेंद्र एक गली में भाग निकला तो बदमाशों ने पीछा करते हुए उसको उसी गली में गोलियों से छलनी कर दिया जबकि गोली लगने के बाद ई रिक्शा का बैलेंस बिगड़ गया सिर अरविंद ई रिक्शा को लेकर सड़क पर ही दीपक मूर्ति कला केंद्र के बोर्ड में जा घुसा। बदमाशों ने अरविंद को भी वही गोलियों से भून कर जान से मार दिया जिससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सब को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

जिसकी सूचना मिलने पर सीओ मवाना आशीष शर्मा, सर्किल के चारों थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया घटना की जानकारी जिले पर पहुंचने के बाद स्पीक ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को शांत कराया मामला हस्तिनापुर के मखदुमपुर कॉलोनी में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली घटना के बाद पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक गोली मारकर फरार हो गए जिससे ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों में आक्रोश फैल गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं सौंपी गई गई वहीं घटना के सफल अनावरण की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण मुख्य मार्ग पर धरना देकर बैठ गए है। मृतक दोनों युवकों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस गोली लगने के बाद घटनास्थल पर पड़े दोनों युवक अरविंद उर्फ कालू पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम पाली जाति जाटव,सुरेन्द्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम पाली जाति थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर कालोनी का मामला. गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने गणेशपुर हस्तिनापुर मार्ग पर मखदुमपुर कालोनी के सामने ही हाईवे पर लगाया था जाम, लगभग 2 घंटे लगा रहा जाम एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ मवाना आशीष शर्मा, सीओ सदर देहात देवेश कुमार सिंह, थाना हस्तिनापुर, थाना मवाना, थाना बहसूमा, थाना फलावदा, थाना इंचोली सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव पुणे मृतकों को आर्थिक सहायता दिलाने तथा हत्यारों क्योंकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम को खोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button