राज्य
Trending

बिजली की आंखमिचौली से अछूता नहीं रहा अदालत परिसर अधिवक्ता रहे परेशान, प्रशासन करे स्थायी समाधान


गुडग़ांव (अशोक) : शहरी के विभिन्न क्षेत्रों में
क्षेत्रवासियों को बिजली की अघोषित आंखमिचौली का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के अधिकांश क्षेत्रों में कई-कई घंटे बिजली बाधित चल रही है। उमस के
कारण पहले से ही शहरवासी परेशान हैं और उसके ऊपर बिजली की अनियमित
आपूर्ति ने उन्हें परेशान कर रख दिया है। रात्रि में भी कई क्षेत्रों में
बिजली बाधित रहती है। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज का सामना भी
क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित आंखमिचौली से जिला
अदालत परिसर भी अछूता नहीं रहा है। सोमवार को अदालत परिसर में बिजली
आपूर्ति बाधित रही। अपने मामलों की पैरवी करने के लिए आए मुवक्किलों को
भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर अधिवक्ता भी बिजली न आने के
कारण परेशान रहे। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पंडित अरुण शर्मा
अधिवक्ता का कहना है कि बिजली की आपूर्ति न होने के कारण पेयजल व्यवस्था
भी बाधित रही। उनका कहना है कि यह समस्या पिछले काफी समय से चली आ रही
है। जिला प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अधिवक्ताओं का कहना
है कि गुडग़ांव जिला अदालत प्रदेश की महत्वपूर्ण अदालत है और जिला बार
एसोसिएशन भी प्रदेश की अन्य सभी जिला बार एसोसिएशन से बड़ी है। प्रतिदिन
बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रदेशों से ही नहीं, अपितु विदेशियों का
भी अपना काम कराने के लिए आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में ये लोग गुडग़ांव
की क्या छवि लेकर जाएंगे। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना
चाहिए और अदालत परिसर की बिजली आपूर्ति को स्थायी करना चाहिए, ताकि
मुवक्किलों व अधिवक्ताओं को जहां राहत मिल सके और अदालत कार्य भी बाधित न
हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button