राज्य
Trending

बीस घंटे के भीतर ही दो ट्रेक्टर चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, दोनों ट्रेक्टर बरामद

बडौत | थाना रमाला पुलिस ने दो ट्रेक्टर चोरी होने की घटना के चौबीस घंटे के भीतर ही किया खुलासा | अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट के खुलासे और बरामदगी करने में सक्रिय हुई पुलिस टीम ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार तथा उसके कब्जे से किए दोनों ट्रेक्टर बरामद |थाना रमाला में 22 जुलाई में किशनपुर गाँव निवासी नरेंद्र पुत्र महीपाल तथा बिजेंद्र तोमर पुत्र पीतम सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि, उनके महिंद्रा ट्रेक्टर 265 नंबर एचआर 50 जी 0398 व यूपी 17 एफ 9861 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं | रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही थाना प्रभारी द्वारा एसआई मनीष कुमार व विनय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए |पुलिस टीम की तत्परता के चलते बडौत, मुजफ्फरनगर, शामली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर दो दर्जन से अधिक घटनाओं के शातिर चोर को पकड लिया तथा उसके कब्जे से दोनों ट्रेक्टर तो बरामद किए ही, साथ ही फर्जी नंबर प्लेट लगी शामली से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल भी बरामद की | बताया गया कि, शातिर अभियुक्त अमित उर्फ आर्यन मूलतः जनपद के बावली गाँव की पट्टी गोपी का रहने वाला है, जो हाल निवासी शामली के अटल विहार में रह रहा है | पुलिस ने आर्यन से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button