राज्य
Trending

बदमाशों ने महिला पर हमला कर घर में की लूटपाट

घर में रखी नगदी एवं जेवर लूटकर बदमाश फरार, सुबह के समय हुई वारदात मामले की जांच में जुटी पुलिस, कार्रवाई करने का दिया भरोसा

थानाभवन। घर में घुसकर अकेली महिला के सिर पर चोट मारकर घर में रखी नकदी जेवर लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि पहले मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट में रेखा पत्नी बृजपाल उम्र 50 वर्ष घर पर अकेली थी। रविवार की सुबह लगभग 5.30 बजे रेखा ने ऊपरी मंजिल से उतर कर घर के दरवाजे खोलें और जैसे ही रेखा अंदर जाने लगी तो किन्ही अज्ञात ने अचानक उसके सर पर किसी डंडे आदि से प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत होकर मौके पर ही गिर गई और जब रेखा की आंख खुली तो रेखा के पैरों के तले से जमीन निकल गई। रेखा के घर में सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था रेखा का कहना है कि उक्त लोगों ने घर में रखी हुई लगभग 65000 की नकदी एवं करीब 500000 के जेवर चोरी कर लिए हैं। रेखा के अनुसार घर में घुसने वाले लोगों की संख्या वह चार से पांच लोगों की बता रही है। जबकि घटना की सूचना के बाद थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरी घटना की जानकारी जुटा रही। घटना के समय रेखा का पुत्र आकाश जो देहरादून में नौकरी करता है बाहर गया हुआ था। घटना के बाद पुत्र आकाश एवं बाकी रिश्तेदार भी घर पर पहुंचे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button