
मोरना : पुलिस से शिकायत करने पर गुस्साये आरोपियों ने युवक को उस समय घेर लिया जब वह अपने खेतों पर गया था।आरोपियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लाया गया। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की माँग पुलिस से की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव कमहेड़ा निवासी शाहने आलम ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गयी थी शुक्रवार को उन्होंने मोटर को ठीक कराकर चालू किया था कि मोटर रात में गायब हो गयी जिसकी तहरीर शाहने आलम ने शनिवार को थाने पर दी। रविवार को जब शाहने आलम अपने खेतों पर पहुंचा तो परिवार के ही दूसरे पक्ष के पाँच व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। घायल को भोपा सी एच सी पर भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीँ दबंगों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



