राज्य
Trending

पार्षद प्रतिनिधि गुलजेब खान ने क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान


सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 63 हाकम शाह कॉलोनी गली नम्बर एक में नालियों के अट्ट जाने के कारण गली में जल भराव से क्षेत्रवासियों का आना-जाना कठिन हो रहा था। वार्ड 63 के पार्षद प्रतिनिधि गुलजेब खान ने आज गली नम्बर एक में पहुंचकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से क्षेत्र की गलियों की सफाई कराई। जिनमें गंदा पानी भरा था को भी साफ कराया। जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और पार्षद का आभार जताया। गुलजेब खान का कहना है कि यदि क्षेत्र की कोई भी समस्या हो जो उनके अधिकार क्षेत्र में है को जरूर पूरा करायेंगे। उन्होंने कहा कि सैक्टर 63 उनका परिवार है वह अपने सैक्टर को साफ-स्वच्छ रखेंगे। जो उन्होंने जनता से वायदा किया है उसको वह हर सम्भव पूरा करने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button