टॉप न्यूज़
Trending

रायगढ़ पहाड़ी पर भूस्खलन से चार की मौत, कई लोग फंसे

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ के इरशालवाड़ी में एक पहाड़ी का एक हिस्सा गांव पर गिर गया, इससे कम से कम चार आदिवासियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य फंस गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रायगढ़ के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने कहा कि अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 को बचा लिया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, गांव में लगभग 30 परिवार रहते है, लेकिन हताहतों, मौतों या अभी भी फंसे हुए लोगों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं है।

रायगढ़ जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जबकि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह स्थिति की समीक्षा की।

सामंत ने कहा, “घटना बुधवार रात करीब ढाई बजे हुई और तब से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।”

नवी मुंबई नगर निगम और पनवेल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

यह छोटा सा गांव मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर माथेरान के वाहन-मुक्त हिल-स्टेशन से दूर, इरशालगढ़ किले के पास स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button