देश
Trending

गैरकानूनी गतिविधि को हम बर्दाशत नहीं करेंगे : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार गैरकाननूी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बयान पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन को लेकर आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसिया हर पहलुओं की जांच कर रही हैं।

ब्रजेश पाठक ने एक चैनल को दिये बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश में हम लॉ-एंड ऑर्डर को बनाकर रखेंगे। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी गतिविधि को हम बर्दाशत नहीं करेंगे। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रही है। हर स्थिति में उत्तर प्रदेश राज्य में प्रतिबद्धिता के साथ अपराध और गैर कानूनी गतिविधियों को रोकेंगे। सीमा हैदर और सचिन के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ही बता पाएंगी।

उल्लेखनीय है कि यूपी एटीएस की नोएडा इकाई टीम ने पाकिस्तानी महिला सीमा और उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता से मंगलवार को पूछताछ की थी। सोमवार को भी कई घंटे तक पूछताछ हुई थी। मोबाइल में सीमा और सचिन के दो वीडियो मिले हैं। इनमे एक वीडियो पाकिस्तान और दूसरा नेपाल का है। सचिन एवं उसके परिवार के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button