देश
Trending

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी होंगे भाजपा में शामिल, अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले रविवार दोपहर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक सेखड़ी वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राजा वड़िंग के कामकाज से नाखुश थे। सेखड़ी समर्थकों का कहना है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था।

पंजाब बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं। उनके भाजपा में आने के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

वहीं ओम प्रकाश राजभर व उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी एनडीए में शामिल होने का निर्णय किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश का एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। राजभर ने भी शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात की थी। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर की पार्टी के एनडीए में शामिल होने की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button