crime
Trending

बागपत : नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बागपत। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव के बाहर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना बड़ौत पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल, थाना बड़ौत की पुलिस को शनिवार सुबह को सूचना मिली थी कि मलकपुर गांव के बाहर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम ²ष्टया शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button