देश
Trending

हिंसा के बावजूद भाजपा ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में किया शानदार प्रदर्शन : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में खून-खराबा करने वाली हिंसा भी भाजपा को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी और पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा की सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, यह दिखाता है कि भाजपा के प्रति बंगाल की जनता का विश्वास बढ़ रहा है।

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से बात करते हुए यह दावा किया कि गृह मंत्री बंगाल आकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और रैलियां भी करेंगे।

उन्होंने आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में कुछ अच्छा होने की बात कहते हुए यह भी कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को राज्य की स्थिति से अवगत करा दिया है।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा के बावजूद शानदार प्रदर्शन के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता एवं विधान सभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ-साथ पार्टी कार्यकताओं को बधाई देते हुए राज्य की जनता के प्रति आभार भी जताया।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “पश्चिम बंगाल में खून-खराबा करने वाली हिंसा भी भाजपा को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी। भाजपा ने पिछले चुनाव की तुलना में अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है, जो लोगों द्वारा किए गए विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है।

इससे पता चलता है कि लोगों का स्नेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है, और निश्चित रूप से पार्टी को लोक सभा और विधान सभा चुनावों में जबरदस्त ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता और सुकांत मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button