देश
Trending

जीतन राम मांझी ने केंद्र से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को लाठी चार्ज के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है, इस कारण यहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मांझी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने वालों की संस्कृति के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार की संस्कृति बदल गई। उन्होंने अपनी संस्कृति गिरवी रख दी।

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का विश्वास प्रजातंत्र पर नहीं लाठीतंत्र पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र को बिहार के मामले में हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आज सही अर्थों में तेजस्वी यादव सीएम बने हुए हैं और पहले ही उन्होंने भाजपा से बदला लेने की बात कही थी।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि गुरुवार की घटना बदले की कारवाई है। लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा के कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपए मुआवजा दे।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विजय सिंह की मौत पर प्रशासन लीपापोती कर रहा है, इस कारण इस घटना की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button