देश
Trending

बिजनौर में 1 से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूल 10 जुलाई और 11 जुलाई को बंद रहेंगे

बिजनौर। बिजनौर जिले में दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए बिजनौर के जिला अधिकारी ने  10 और 11 जुलाई को बिजनौर के पहली से लेकर आठवीं तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश के मुताबिक, भारी भारी बारिश को देखते हुए 10 जुलाई और 11 जुलाई को कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण डीएम ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए।

बिजनौर के जिला अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी किए गए अपने नोटिस में उन्होंने सभी स्कूलों को भारी बारिश को देखते हुए विद्यालयों में 10 और 11 जुलाई का अवकाश घोषित किया है। विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव के द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में 10 जुलाई और 11 जुलाई को कक्षा एक से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button