देश
Trending

स्वतंत्र देव सिंह बोले-370 हटने से अब झांसी और काशी में नहीं होते बम धमाके

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को झांसी पहुंचें। उन्होंने झांसी के सर्किट हाउस में जल संसाधन, नमामि गंगे व सिंचाई विभाग के अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। बोले जनता साथ है, इसलिए नौ साल में देश में परिवर्तन बड़ा परिवर्तन हुआ है। 370 हटने के बाद अब न झांसी में बम विस्फोट होता है और न ही काशी में।

स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार में पिछले नौ साल में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। जिस बुंदेलखंड में पानी के लिए जनता परेशान होती थी। आज उसी बुंदेलखंड में हर घर जल हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योजना से गरीबों को निःशुल्क दवा और उपचार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि आज लोगों की सोच बदली है। आज सरकार के साथ समाज खड़ा हुआ है। यही वह कारण है कि देश में परिवर्तन की बयार बह रही है। चाहे जल संचयन की बात हो, स्वच्छता मिशन हो या फिर पौधारोपण हो, समाज सहयोग कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और कार्यशैली पसंद आई। लोगों की सोच बदली। आज लोग खेत के मेड़-मेड़ पर पेड़ लगाने की बात कर रहे हैं। जल संचयन होने से भूगर्भ जल का स्तर बढ़ा है। प्रधानमंत्री के ‘न खाएंगे, न खाने देंगे और न सोएंगे न सोने देंगे’ संकल्प के आगे सभी नतमस्तक है। आज 30 हजार बच्चों को विदेशों से बचाकर भारत की धरती पर वापस लाया गया। नर्सों को भी आतंकी संगठन के चंगुल से छुड़ाकर केरल की धरती पर वापस लाया गया। यह सब जनता के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सके।
गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला संगठन लेगा। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में सभी कंपनियों द्वारा लगभग 80 से 90 प्रतिशत कार्य कर लिया गया। एक कंपनी का कार्य कमजोर है। उसे भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद वह सीधा अपने काफिले के साथ चिरगांव ब्लॉक के गुलारा ग्राम में पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। जहां से वह गुरसराय में छत्रपति साहू महाराज की जयंती और छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। जहां शामिल होने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button