crime
Trending

गाजियाबाद : ज्वेलरी शॉप में हुई लूट, मास्क लगाए 2 बदमाशों ने मालिक के सामने बेटा-बेटी को गन पॉइंट पर लिया,पुलिस तलाश में जुटी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप लूट ली। शॉप मालिक के बेटे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर लूट को घटना को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 मिनट तक शॉप में रहे और वारदात करके आसानी से फरार हो गए। पुलिस अफसर मौके पर हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के हुलिए से उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएलएफ कॉलोनी निवासी रिजवान अहमद की भगत सिंह चौक के पास ‘सुहाग ज्वेलर्स; नाम से शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शॉप पर रिजवान अहमद और उनके बेटा-बेटी मौजूद थे। बेटा काउंटर पर बैठा था और बाकी अन्य दोनों अंदर की तरफ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इसमें एक व्यक्ति ने मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था, जबकि दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था। मास्क वाले व्यक्ति ने ही पिट्ठू बैग भी लटका रखा था। शॉप पर पहुंचते ही काउंटर पर बैठे रिजवान अहमद के 16 साल के बेटे रिहान ने उनसे पूछा– क्या चाहिए? इस पर दोनों बदमाश बदतमीजी से बोलने लगे। रिजवान कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने रिहान की कमर पर पिस्टल तान दी और सारे जेवरात बैग में भरने के लिए कहा।

रिजवान की बेटी लवी ने बदमाशों को मारने के लिए कुछ औजार भी उठा लिया तो बदमाशों ने उस पर भी पिस्टल तान दी। तभी रिजवान ने हाथ जोड़कर बदमाशों से कहा कि इनको (बच्चों को) कुछ नहीं पता, आपको जो चाहिए, ले जाओ। एक बदमाश ने शोकेश और काउंटर में रखे सोने के जेवरात के 3 डिब्बे, चांदी के जेवरात के 2 डब्बे और काउंटर में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वे पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश करीब दो मिनट तक ज्वेलरी शॉप में रहे। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। इसके बाद अन्य लोग इकट्ठा हुए और शालीमार गार्डन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लूटे गए जेवरात की रकम 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया, बदमाशों की बातचीत का लहजा लोकल है। ये एरिया भी दिल्ली बॉर्डर से सटा हुआ है। संभवत रेकी के बाद वारदात की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button