crime
Trending

गाजियाबाद में प्रेमिका से मिलने गए युवक को चोर बता कर दी पिटाई, मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 23 साल के युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी पहचान परवेज के रूप में की गई है। वह लोनी इलाके में वेल्डिंग का काम करता था। शुरुआत में हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। मगर, पुलिस छानबीन में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई।

परवेज गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पिता, भतीजे और किराएदार ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (ट्रांस हिंडन) विवेक चंद्र यादव ने बताया, 29 जून की रात सूचना मिली कि खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार में एक युवक को चोरी के शक में पीटा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परवेज (23) के रूप में हुई। वह लोनी थाना क्षेत्र में मुस्तफाबाद का रहने वाला था।

डीसीपी ने बताया, पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि परवेज वंदना विहार निवासी संजय की बेटी से पूर्व परिचित था। परवेज के परिजनों ने इस मामले में संजय और उनके परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संजय सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि परवेज, संजय के घर पर उसकी बेटी से मिलने के लिए पहुंचा था। वहां पर लड़की के पिता संजय ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान परवेज की पिटाई की गई, इससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने में पिता संजय, उसका भतीजा अमन और किराएदार रंजीत शामिल रहे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button