हल्द्वानी में शराब, चाकू, जुआ और सट्टा पर्ची के साथ पुलिस ने नौ आरोपितों के किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में शराब, चाकू, जुआ और सट्टा पर्ची के साथ नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात मंडी पुलिस ने गश्त के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास गश्त के दौरान योगेश सिंधी निवासी गौजाजाली से 56 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। तीनपानी बाइपास के पास संदिग्ध हालात में मिले मोहम्मद इकरार उर्फ छोटा निवासी इंदिरानगर से अवैध चाकू पाया गया। तीसरे मामले में राजपुरा पुलिस ने सट्टे बाजी की सूचना पर छापेमारी कर आरोपित शानू कुमार निवासी कत्यूर बाजार बागेश्वर हाल जवाहर नगर को सट्टा पर्ची और 710 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

उधर, वनभूलपुरा पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपितों को 10350 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित शकील अहमद उर्फ राहुल निवासी वार्ड नंबर 20, शेर अली निवासी वार्ड नंबर 28, मोहम्मद तारीक अंसारी निवासी उत्तर उजाला, मोहम्मद नईम निवासी वार्ड नंबर 24, मोहम्मद साजिद निवासी गांधीनगर और मुस्तकीम निवासी वार्ड नंबर 22 वनभूलपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



