
नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788- वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां प्रांत बना।
1932- भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला।
1941- फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947- एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ का प्रकाशन हुआ। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
1950- उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ।
1974- बॉलीवुड अभिनेत्री करिशमा कपूर का जन्म।
1975- इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
1983- भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता।
2005- ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।
2009- अमेरिकी गायक और नृत्य माइकल जैक्सन का निधन।
2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता।
2019- स्पेसएक्स ने अपने फाल्कन हेवी रॉकेट को केप कैनवेरल से प्रक्षेपित किया।




