देश
Trending

गुरुग्राम: एसएसबी में सिपाही युवती के लिव इन पार्टनर की छाती में घुसा चाकू, मौत

गुरुग्राम। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की छाती में चाकू घुसने से मौत हो गई। युवक हिसार का रहने वाला था व युवती दिल्ली की रहने वाली है। जिस युवती के साथ वह रहता था वह एसएसबी में सिपाही के पद पर तैनात है। इस घटना में शुक्रवार को युवती से पूछताछ की गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक संदीप (35) को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नारायणा सुपर स्पेशियलिटी भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल अपने लिव इन पार्टनर संदीप को युवती पूजा अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल की ओर से इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर मौजूद युवती पूजा से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूजा ने संदीप की छाती में लगे चाकू को लेकर पुलिस को बताया कि वह तरबूज काट रहा था। इसी दौरान चाकू उसकी छाती में जा लगा। जिसके कारण काफी खूब भी बह गया। वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। उपचार के दौरान संदीप की मौत भी हो गई।

चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे

युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि वह झाड़ोदा कलां गांव दिल्ली की रहने वाली है। एसएसबी में सिपाही के पद पर वह कार्यरत है। पिछले 4 साल से वह संदीप के साथ डीएलएफ फेज-3 के एस-ब्लॉक 55-56 में रह रही थी। संदीप गाडिय़ां खरीदने-बेचने का काम करता था। देर रात संदीप के बारे में सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वे इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

पूजा की बातों पर पुलिस को है शक

एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक के मुताबिक पुलिस ने संदीप की लिव इन पार्टनर पूजा शर्मा को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वैसे तो वह तरबूत काटने के दौरान चाकू लगने की बात कह रही है। छाती में गहरा घाव होने से हत्या की आशंका हो रही है। इसलिए पूजा शर्मा से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button