World
Trending

आज का इतिहास (22 जून )

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1555- हुमायूं ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।

1857- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया।

1865- डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट की शुरुआत की।

1906- स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911- किंक जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1928- अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का जन्म।

1939- सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1941- हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

1950- बॉलीवुड अभिनेता टॉम ऑल्टर का जन्म।

1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

1984- लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भऱी।

1990- फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।

2002- उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

2012- पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डों लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने.

2015- अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली की इमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए।

2016- इसरो ने अंतरिक्ष में एक साथ 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर इतिहास रचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button