देश
Trending

ग्रेटर नोएडा में यामाहा कंपनी की बस पलटी, कई कर्मचारी घायल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यामाहा इंडिया कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि इसमें सवार कई लोग घायल हो गए। मंगलवार को करीब 4 बजे के आसपास ये हादसा हुआ। हादसा सूरजपुर भंगेल मार्ग पर हुआ।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल कर्मचारियों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिंडन पुल पर यामाहा कंपनी की सूरजपुर से फरीदाबाद जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बस में 28 लोग सवार थे। सभी सवारी सकुशल हैं। केवल 6 लोगों को चोटें आई हैं। जिनको उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल या हताहत नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button