crime
Trending

दिल्ली में 10 साल की बच्ची का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर के अनुसार, सोमवार को विकासपुरी थाने में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी।

डीसीपी ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और 10 साल की बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

नाबालिग की काउंसलिंग की गई और बाद में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसे पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button