World
Trending

आज का इतिहास (20 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1837–विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं।
1863–पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1869–लक्ष्मणराव किर्लोस्कर, का जन्म आज ही के दिन हुआ था जो भारतीय व्यापारी थे और उन्होंने किर्लोस्कर समूह की स्थापना की थी।
1877–अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887–भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916–पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1921–चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने चार महीने की हड़ताल शुरू की।
1936–भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री सुषमा सेठ का जन्म।
1939–भारतीय क्रिकेटर रमाकांत देसाई का जन्म।
1958-भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ द्रौपदी मुर्मू का जन्म।
1960–माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1976-अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला।
1987-सलीम अली (सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली) उनका निधन 20 जून 1987 को हुआ था वो एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। उन्हें “भारत के बर्डमैन” के रूप में जाना जाता है।
1990–ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991–एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
1998-विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पांचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
2001–जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2002–अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005–रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2012–लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।
2014-प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button